Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: अवैध रूप से देसी कट्टा लेकर बेचने के फिराक से घूमने वाले शातिर बदमाश के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

Vivek Sahu

Wed, Apr 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस.चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में अवैध कारोबारियों, शातिर निगरानी, गुण्डा बदमाशो पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का पालन किए जाने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी तारतम्य में दिनांक 15.04.2024 को नगर निरीक्षक कोतवाली मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा जरिए सूचना मिला की एक व्यक्ति राताखर देशी शराब भट्टी के पास गौ माता चौक के पास अवैध रूप से देसी कट्टा लेकर बेचने के फिराक से घूम रहा है । सूचना पर हमराह स्टाफ तथा साइबर टीम के द्वारा तत्काल टीम बनाकर आरोपी को देशी शराब भट्टी रताखार चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग देशी कट्टा मिला। जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम विशाल साहू पुरानी बस्ती कोरबा का रहने वाला बताया, जिससे अवैध रूप से देशी कट्टा रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने बोले जाने पर किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने तथा आरोपी द्वारा अपराध कारित स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर आर्म्स एक्टर के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री तथा नगर कोतवाल निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सहा.उप निरी टंकेश्वर यादव, अजय सोनवानी,आरक्षक चंद्र कांत गुप्ता, अरुण तिर्की, सुशील यादव, रितेश शर्मा की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन