Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: कोसाबाडी मंडल ने दिया महापौर को ज्ञापन।

Vivek Sahu

Tue, Aug 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) नगर निगम के द्वारा विगत वर्ष DMF फंड से कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण किया गया था और कुछ ही दिन पश्चात यह डामरीकरण परत छोड़ने लगा, गिट्टी उखड़ने लगी थी जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनेक बार आंदोलन भी किया ।   और जब मामला बहुत ज्यादा आगे बढ़ा तो नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार की सिक्योरिटी डिपॉजिट और परफॉर्मेंस आधारित जमा राशि को जप्त करके औपचारिकता का पालन कर लिया ।   लेकिन जिस तरह शहर की पुरी की पूरी सड़क गिट्टी छोड़ रही है और आने वाले समय में नगर निगम को पुनः पूरी सड़क का निर्माण फिर से करना ही पड़ेगा , जिसमे जनता के टैक्स का पैसे चंद लोगों के लालच में बर्बाद हो गया है।   उसके विरोध में कोसाबाडी मंडल ने महापौर के नाम से ज्ञापन दिया है की 15 दिवस के अंदर घटिया सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराये अन्यथा कोसाबाडी मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आपके विरुद्ध आंदोलन करेगी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन