Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस का अभिनव अभियान

Vivek Sahu

Thu, Aug 8, 2024
कोरबा श्रीमान पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी द्वारा अभिनव अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत ज़िले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया था।जिसका विस्तार करते हुए उरगा कुदमुरा मार्ग में भी समिति का गठन किया गया है। ज्ञात हो कि ज़िले में पाली-कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 और उरगा- कुदमुरा मार्ग को दुर्घटनाजन्य सड़क के रूप में चिह्नांकित किया गया है। जिसमें सड़क दुर्घटना में अत्यधिक मृत्यु हुई है।इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहाँ आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया है। जिसमें पूर्व में कुल 18 समितियों का गठन किया गया है जिसमें कुल 67 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। अभी इसका विस्तार करते हुए कुल 26 समिति हो गई है और कुल 107 मार्ग मित्र बन गए है। जगह जगह पर सजग कोरबा का पैम्फ़लेट भी चिपकाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है।सभी मार्ग मित्र से पुलिस के मोबाइल नंबर साझा किए गए। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व में पुलिस के द्वारा मार्ग मित्र को प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था ताकि कोई भी दुर्घटना होने पर रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके और आहत को सहायता मुहैया कराया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन