Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

मीटर बोर्ड के पास बैठा दिखा विशालकाय अजगर, लगातार बारिश में भीगते हुए जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा।

कोरबा पुलिस – सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

: कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्यवाही

Vivek Sahu

Fri, Jan 12, 2024
कोरबा। श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 11 जनवरी को चौकी मानिकपुर के राम जानकी मोहल्ला , चौकी राजगामार के ग्राम कोरकोमा में संबंधित थाना /चौकी की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 14 व्यक्ति। कुल 05 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 14 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन