Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कोरबा विधायक लखन एक्शन मोड पर, कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा भारी वाहनों पर लगाएं प्रतिबंध

Vivek Sahu

Sat, Dec 16, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन अब पूरे एक्शन मोड पर आ गए हैं, लखन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है की बालको से हजारों की तादात में प्रतिदिन भारी वाहनों से राख और कोल परिवहन किया जाता है, उक्त मार्गो पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हादसे बढ़ रहे है।   स्कूल,कॉलेज के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रहे हादसे से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लखन ने कोरबा कलेक्टर को कहा है की भारी वाहनों पर नो एंट्री जल्द से जल्द लगाए। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक राखड़ और कोयले के परिवहन पर प्रतिबंध लगाए। इसके अलावा एनजीटी की नई गाइडलाइन के मुताबिक राख का परिवहन कैप्सूल वाहनों से हो, ताकि सड़कों पर डस्ट की समस्या कम हो। राखड़ परिवहन के लिए प्रतिदिन मात्रा भी तय हो। कोरबा विधायक के मीडिया प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया की भारी वाहनों से हो रहे हादसे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने प्रशासन को तत्काल पत्र लिखकर व्यवस्था ठीक करने कहा है, बहुत जल्द सभी उपक्रमों और विभाग की कोरबा विधायक बैठक लेंगे। कोरबा विधायक की प्राथमिकताएं हैं की आम लोगों के जीवन में उपक्रमों की वजह से किसी तरह का विपरित असर न पड़े। बालको प्रबंधन 6 महीने में बनाए अपने लिए अलग सड़क। कोरबा विधायक लखन ने कलेक्टर को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है की बालको प्रबंधन अपने कोल और राखड़ परिवहन के लिए 6 महीने के भीतर अलग सड़क का निर्माण कराएं। दरअसल हर साल ध्यानचंद चौक से रिस्दी तक सड़क खराब हो रही है। आने वाले दिनों में बालको का विस्तार होना है, इसके बाद वाहनों का दबाव और बढ़ जायगा। इसलिए अभी से वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरुरत है। कुसमुंडा–इमलीछापर मार्ग जल्द पूरा कराएं। विधायक श्री लखन ने कलेक्टर को कुसमुंडा से इमलीछापर मार्ग को जल्द पूरा कराने के लिए भी निर्देशित किया है। विधायक ने पत्र में लिखा है की सड़क का काम विलंब से चल रहा है, इससे जाम और लोगों को परेशानी हो रही है। नियमित तौर पर पानी का छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन