Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कोरबा इतवारी कोरबा एक्स्प्रेस ट्रेन का नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा ने किया स्वागत

Vivek Sahu

Fri, Sep 29, 2023
कोरबा।  नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा द्वारा कोरबावासियों से निवेदन किया गया था कि अधिकाधिक संख्या में 29 सितंबर के दिन सुबह 9 बजे रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर ट्रेन संख्या '18240' *इतवारी-कोरबा- इतवारी* शिवनाथ एक्सप्रेस के प्रथम कोरबा आगमन पर ज़ोरदार स्वागत हेतु जरूर सम्मिलित होवें जिसके तहत कोरबा जिले के अनेक गणमान्य नागरिक समेत नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के पदाधिकारी सदस्य गण बड़ी संख्या में शामिल हुए। अवसर था रेल सुविधाओं के लिए आमजन के साथ मिलकर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा ने लंबे समय से बहुत संघर्ष किया है चाहे समिति को फिर रेल रोको आंदोलन करना पड़ा हो या फिर रेलवे के खिलाफ हल्ला बोलकर FIR समेत अन्य जुल्म सहने की बात रही हो। आखिरकार आज वक्त आ गया जिसे जिला कोरबा के आमजन लगभग विगत 17 वर्ष बाद बिलासपुर स्टेशन तक आकर ठहरने वाली रेलगाड़ी अपने मूल स्टेशन तक पूर्व में ही हो चुके विस्तार के बाद कोरबा स्टेशन पहुंची जिसे गेवरा स्टेशन तक न पहुंचने के साथ अन्य सुविधाएं न मिलने समेत प्रारंभ हुए ट्रेन के लगभग 6 घंटे देर से पहुंचने व सवारी गाड़ियों की बेवजह लेटलाटिफी के कारण होने वाली परेशानियों का नागरिक जन सेवा समिति के लोगों में नाराजगी भी थी तो वहीं कोरबा-इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस के कोरबा तक बिना रुकावट विस्तार होने की खुशी भी। जिसके तहत नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी व अन्य पदाधिकारियों ने ट्रेन चालक द्वय का फूल माला, श्रीफल से स्वागत व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और अपनी खुशी का इजहार करते उपस्थित सभी पदाधिकारी, आमजन का मुंह मीठा कराते हुए अन्य यात्री सुविधाओं की जल्द से जल्द व्यवस्था होने की कामना की। आज इस अवसर पर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, पदाधिकारियों में दिलीप अग्रवाल, श्रीमती सिमरन कौर, श्रीमती लता बौद्ध, जगदीश पटेल, अनिल कोडवानी, मंसूर शेख, अशोक अग्रवाल, पवन सिन्हा, राजकुमार दुबे, अजय शर्मा, राजीव शर्मा, संजीत सिंहा, सत्या जायसवाल, उमेश बोधानी, ऑटो संघ से मो. ताज अली, अजय चौहान, दिलीप चौहान, आरपीएफ रेलवे के एस.आई. आर.एस. चंद्रा, ए.एसआई. एस. के. शर्मा, कुली संघ, अन्य संगठन एवं नागरिक गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन