Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: रजकम्मा व बिंझरा के जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों पर कटघोरा पुलिस की दबिश। जुआ खेल रहे 8 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे।

Vivek Sahu

Wed, Sep 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पूरे जिले में अवैध कार्यों जैसे जुआ, अवैध कबाड़, गांजा, अन्य नशा के कारोबार में लगाम लगाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए है और लगातार ऐसे कार्यों पर कार्यवाही भी की जा रही है।   इसी के तहत कटघोरा पुलिस को कटघोरा थान्तर्गत दो स्थानों पर जुआ खेलने की मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दो टीम गठित कर दो अलग अलग स्थानों दबिश दी।   जहां रजकम्मा के जंगल मे जुएं के फड़ पर दबिश देते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया तथा 5600 रुपये नगद बरामद किया वहीं बिंझरा के जंगल मे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 4 जुआरी को गिरफ्तार करते हुए 11300 नगद तथा 3 मोटर सायकिल बरामद किया गया।   इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा पुलिस ने आरोपी रामायण दास, उम्र 61 वर्ष निवासी बरबसपुर, वृंदावन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अरदा, राजेन्द्र सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी जड़गा, रामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, राम कुमार कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, रामनारायण सांवरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोखरा, राजकुमार गढेवाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, गौतम गोश उम्र 34 वर्ष निवासी को गिरफ्तार करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा, आरक्षक रमेश कश्यप, आरक्षक मनीष साहू, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विवेक जोशी, आरक्षक वीरेंद्र पटेल शामिल थे। इन पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक सतर्कता और कुशलता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन