Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में कारगील विजय दिवस मनाया गया

Vivek Sahu

Mon, Jul 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कारगील युद्ध के वीरों को याद करते हुए एवं 26 जुलाई 2024 को कारगील विजय दिवस के 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुबेदार (सेवा निवृत्त) युवराज राठौर को सम्मानित किया गया।   डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उसमें शामिल भारत के सभी वीर सैनिकों को याद किया गया। यह वही भारत के सैनिक हैं, जो अपना वर्तमान हमारे भविष्य के लिए कुर्बान कर देते हैं। जब मई 1999 में पाकिस्तान के सैनिकों एवं आतंकवादियों ने भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था, तब भारतीय वीर सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर उस क्षेत्र को स्वतंत्र कराये थे। इसी युद्ध में सुबेदार युवराज राठौर ने भी भाग लिया और अपने उद्म्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के सैनिकों से युद्ध लड़ा था। कारगील विजय दिवस के अवसर पर सुबेदार युवराज राठौर को प्राचार्य डॉ एस.एन. जेम्स के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।   इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी बच्चों को देश-प्रेम की भावना जगाते हुए उन्हें शपथ दिलाया कि भविष्य में हम भारत माता के शान को नीचा नहीं होने देंगें।   https://youtu.be/J8eCZiv40TY?si=oaq96BbZY2mqqFt1     इस अवसर पर सूबेदार युवराज राठौर ने अपने साथ युद्ध में किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा उसे छात्र-छात्राओं को बताया और कहा कि सेना में अनुशासन का बहुत ही अधिक महत्व है। आप लोगो को भी अनुशासन का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन