Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: छग ही नहीं मध्य भारत का बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बनाएंगे : ज्योत्सना महंत

Vivek Sahu

Sat, Jun 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत निर्वाचन के उपरांत पहली बार कोरबा प्रवास पर पहुंचीं। सांसद ने प्रवास के दौरान बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा संस्थान (मेडिकल कॉलेज) झगरहा पहुंचीं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इससे पहले सांसद ने अस्पताल में स्थापित स्व.बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् कर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर मेडिकल प्रबंधन की बैठक ली। प्रबंधन ने सांसद को अवगत कराया कि पहले इस मेडिकल कॉलेज में मात्र 35 चिकित्सकों की उपलब्धता थी लेकिन आवश्यकतानुसार पूर्ति करते हुए वर्तमान में 122 चिकित्सक और विशेषज्ञ यहां सेवाएं दे रहे हैं।   प्रबंधन ने सांसद को बताया कि लगभग इतने ही चिकित्सकों के पद और यहां भरे जाने हैं, जिसके लिए प्रक्रियाएं की जा रही हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं में इजाफा हुआ है, यहां पर मरीजों की संख्या में भी व्यापक वृद्धि हुई है। प्रारंभ के वषो में अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना भी मेडिकल प्रबंधन कर रहा है। इन कठिनाईयों को हम सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर दूर करना है और मेडिकल कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके, इस ओर ध्यान देने के साथ-साथ कोरबा के अलावा आसपास के जिलेवासियों को भी इसका व्यापक लाभ मिले ऐसा प्रयास किया जाएगा। सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकीय टीम व छात्र-छात्राओं के लिए वर्तमान में आवास और हॉस्टल की सुविधा के संदर्भ में अवगत कराया गया है, इसके लिए जिला प्रशासन और निजी व सार्वजनिक उपक्रमों के साथ-साथ खनिज न्यास से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार से जारी राशि के अलावा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त सुविधाओं व संसाधनों के लिए जिले को मिलने वाले खनिज न्यास की राशि का भी उपयोग किए जाएंगे। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से भी मिलकर संवाद किया। उन्हें आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में और भी बेहतर सुविधाएं इस चिकित्सा संस्थान में देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं आने वाले समय में उच्च स्तरीय सुविधाओं की उपलब्धता यहां सुनिश्चित होगी। मेरा प्रयास है कि कोरबा का मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य भारत का बेहतर मेडिकल कॉलेज बनेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.अविनाश मेश्राम, डॉ.रविकांत जाटवर, सिविल सर्जन डॉ. गोपाल कंवर, कांग्रेस नेता हरीश परसाई, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन