Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: महिलाओं को सम्मान व बराबरी का हक दिलाने कांग्रेस तत्पर : ज्योत्सना महंत।

Vivek Sahu

Sun, Apr 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क लगातार जारी है। सांसद ने प्रगतिनगर दर्री, अयोध्यापुरी, स्याहीमुड़ी, बरेडीमुड़ा, श्यामनगर आदि क्षेत्रों में व्यापक दौरा करते हुए उपस्थित जनता को संबोधित किया।   सांसद ने कहा कि आप सबको अपने हक के लिए लड़ाई लडऩी है। देश का संविधान खतरे में है और लोकतंत्र को बचाने के लिए केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना है। मोदी जी अपनी गारंटी अपने 25 वर्ष 2047 तक पूरा करने की बात कह रहे हैं तो यह सब अजब और झूठ लगता है। 10 साल से मोदी की सरकार बैठी है लेकिन आज तक कोई गारंटी पूरी नहीं किए लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही सारे संकल्प पूरे किए जाएंगे।   सांसद ने कहा कि देश में 140 करोड़ की आबादी में 70 करोड़ महिलाएं हैं जिनके सम्मान और बराबरी के लिए कांग्रेस तत्पर है। हमने 5 न्याय और 25 गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया है जिसमें महिलाओं को बराबरी का अधिकार देकर 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे।   कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला के खाते में सम्माजनक राशि 8333 रुपए 5 साल में 5 लाख रुपए दिया जाएगा।   युवाओं को रोजगार देने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसमें हर जिले के लिए राशि जारी होगी ताकि युवा अपना उद्योग भी स्थापित कर सकें। इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने भी अपनी बातें रखते हुए कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया ताकि देश में आने वाले संवैधानिक संकट को टाला जा सके।   जनसंपर्क के अवसर पर स्थानीय लोगों के द्वारा सांसद का आत्मीय स्वागत पुष्पगुच्छ व पुष्पहार भेंट कर किया जाता रहा।   जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कमेटी कोरबा ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, भोला यादव, पूजा श्रीवास्तव, ललिता गभेल, संगीता श्रीवास, पूनम यादव, अजीत सिंह, शशि किरण, दीपाली बंजारे, हर कुंवर साहू, मीना देवी, संगीता यादव, निर्मला दुबे, कांति यादव, संतोषी धीवर, गायत्री विश्वास, पूजा श्रीवास्तव, कुंती गोप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन