Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: जसगीत का कार्यक्रम ग्राम कनकी में 5 अगस्त को

Vivek Sahu

Fri, Aug 2, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) इस समय भगवान शिव का प्रिय माह सावन चल रहा है और सावन के दो सोमवार बीत चुके हैं। 5 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है।   कोरबा से 18 किलोमीटर दूर ग्राम कनकी में स्वयंभू महादेव कनकेश्वर जी विराजित हैं।   श्रद्धालु यहां पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने आते हैं। प्रतिवर्ष सावन के मौके पर यहां पर मेला लगता है।   इस बार सावन के तीसरे सोमवार को ग्राम कनकेश्वर में जस गीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।   मंदिर समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जस गीत गायक मनीष मनचला का जस गीत कार्यक्रम सोमवार को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा ।   गायक मनीष मनचला अपनी विशिष्ट गायन शैली से प्रदेश में जस गीत गायको में विशेष स्थान रखते हैं। मनीष मनचला को सुनने कनकी ग्राम के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन