Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: बालको कर्मचारी संघ के कार्यालय मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस |

Vivek Sahu

Sat, Aug 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे बालको कर्मचारी संघ के कार्यालय मे वरिष्ठ पदाधिकारी, सेवानिवृत कर्मचारी गण, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे हर्षोल्लास के साथ स्वंत्रता दिवस मनाया गया, इस दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष श्री राजीव तिवारी जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत, भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, एवं श्री दंतोपंत हेगड़ी के तैल चित्र मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वालित कर किया गया, कार्यक्रम का संचालन बालको कर्मचारी संघ के महासचिव श्री माखन लाल वर्मा जी के द्वारा किया गय।   इस दौरान श्री बी. के. तिवारी, श्री आर एल चंद्रा, महासंघ के उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा संगठन मंत्री हरीश सोनवानी कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे एवं अन्य कार्यकर्तायों ने अपनी उद्बोधन दिया साथ ही कार्यक्रम मे नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम में प्रशांत शेंडे आशीष चंद्रवंशी जीपी जायसवाल लोकेश्वर चौहान आशीष कुंभकार धर्म साहू प्रभात शुक्ला ओ पी चंदेल जितेंद्र वर्मा विद्यासागर त्रिपाठी देवेंद्र पाठक महिपाल , रेवा साहू, राधे श्याम ,ओ. पी राजपुरोहित, मुकेश ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थित रही।   कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आभार श्री शरद नायर जी द्वारा किया गया |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन