Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: लखन के समर्थन में सैकड़ो महिलाएं भाजपा में शामिल

Vivek Sahu

Fri, Nov 10, 2023
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के समर्थन में सीएसईबी क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। श्री देवांगन सीएसईबी क्षेत्र के दौरे पर जनसंपर्क के दौरान कॉलोनीवासियों से भेंट कर समर्थन की अपील करने पहुंचे थे। इस दौरान लखन लाल देवांगन के व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा तथा महापौर रहते हुए किए गए विकासपरक कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाजपा की रीति नीति पर निष्ठा व्यक्त करते हुए प्रवेश किया।   श्री देवांगन ने इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए सोचती और काम करती है। यही वजह है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में आज देश विकास कर रहा है और छत्तीसगढ़ तथा कोरबा का विकास के लिए भाजपा को चुनकर लाना है। प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए हर संभव कार्य कर रही है। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से मजबूत करने के अनेक दिशा में काम किया है। स्व सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। साफ सफाई कार्य से जुड़ी महिलाओं को स्वच्छता दीदी का नाम देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। अभी महतारी वंदन योजना भी हम सरकार बनाने के बाद लागू करेंगे जिसमें प्रत्येक विवाहित महिला को हर महीने 1000 रुपये साल में 12000 रुपये दिया जाएगा। बच्ची के जन्म से लेकर उसके 10 वर्ष आयु होने तक सुकन्या योजना चलाई जा रही है जिसका भी लाभ देश भर में लाखों बच्चियों और परिवारों को मिल रहा है। बालिकाओं की शिक्षा के लिए भी भाजपा की सरकार ने हमेशा काम किया है जिसके कारण आज बालिकाएं पढ़ लिखकर अपने आपको सशक्त बना रही हैं।   श्री देवांगन ने पुनः अपील किया कि इस बार भाजपा की सरकार चुनें और छत्तीसगढ़ तथा कोरबा के विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन