Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: हनुमान जयंती: उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने की विशेष पूजन अर्चना, किया प्रसाद का वितरण

Vivek Sahu

Wed, Apr 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। आरपी नगर फेस टू स्थित श्री श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री हनुमान की पूजा अर्चना की। भगवान को विशेष भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया। इसी तरह मंत्री श्री देवांगन आरएसएस नगर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजन में शामिल हुए। इसके बाद काशीनगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बेसन का लड्डू और भोग का प्रसाद चढ़ाया। अधिक संख्या में लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया।   इसके बाद मंत्री श्री देवांगन वार्ड क्रमांक 15 भैंस खटाल में मे नवनिर्मित मंदिर में विशेष पूजन में शामिल हुए। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की भगवान श्री राम के अनन्य भक्त भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद सभी जनमानस पर बना रहे। इसी तरह मंत्री श्री देवांगन बुधवारी स्थित रामजानकी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ मे शामिल हुए। भगवान श्री राम की विशेष पूजन अर्चना की। सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी। बालकोनगर स्थित श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना व भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। राम झांकी की आरती कर उन्होनें क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की। इसी तरह देर शाम पोड़ीबहार तालाब में आयोजित विशेष आरती और शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की आप सभी जनमानस इस तरह एकजुट होकर श्रम दान कर तालाब की सफाई का कार्य किया यह बहुत ही अनुकरणीय पहल है।इस अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा , चंदन यादव, लक्ष्मण श्रीवास, पार्षद अब्दुल रहमान, पार्षद लुक्की चौहान, वैभव शर्मा, प्रीति स्वर्णकार, शैलेन्द्र यादव, धनेश्वर सिदार समेत अधिक संख्या में गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन