Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा,  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ ग्रहण समारोह में श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने संविधान के प्रतिसच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता अक्षुण रखने एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करने की शपथ ली। इसी प्रकार कार्यक्रम में राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह,श्री जेपी नड्डा, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री असम श्री हेमन्त बिस्वा शर्मा, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह, नवनिर्वाचित विधायक तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में आज कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कोरकोमा के शासकीय मिडिल स्कूल प्राँगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय का शपथ ग्रहण समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। गाँव मे लोक पारम्परिक एवं आकर्षक साज-सज्जा से तैयार किए गए कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण दिखाने की पूर्ण व्यवस्था की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए पारंपरिक परिधान में सज-धज कर पहुँचे लोगों मे भारी उत्साह दिखाई दिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय के शपथ लेते ही ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान गाँव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। श्री विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गाँव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन और अभिनन्दन किया। ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ लेने के साथ ही विकास की एक नई उम्मीद और आस बंध गई है। उन्हें प्रदेश के मुखिया के रूप में पाकर ग्रामीणों को बहुत खुशी हो रही है। उनकी सादगी और व्यवहार से आमजन भलीभांति परिचित हैं। अब उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की उन्नति होगी और प्रदेश वासियों का भविष्य उज्जवल होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा सीईओ श्री सरोज महिलांगे, सरपंच-सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन