Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

मीटर बोर्ड के पास बैठा दिखा विशालकाय अजगर, लगातार बारिश में भीगते हुए जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा।

कोरबा पुलिस – सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

: तुमान महोत्सव का बनाएंगे नई पहचान : डॉ सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला कोरबा के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत ऐतिहासिक शिव मंदिर ग्राम तुमान में तुमान महोत्सव मड़ई मेले का आयोजन किया है, जिसका समापन सोमवार को भव्य झांकियों और जगराते के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय रही। साथ में स्थानीय विधायक तुलेश्वर मरकाम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह भी शामिल हुए। सर्वप्रथम डॉ सरोज पांडेय ने प्राचीन शिव मंदिर के शिव लिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया, ततपश्चात तुमान दाई एवं मातिन दाई के चित्र पर दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि कोरबा क्षेत्र एवं ग्राम तुमान पुरातात्विक महत्व से परिपूर्ण है। यहां भगवान शिव, तुमान दाई एवं मातिन दाई आया आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसी ऐतहासिक भूमि को निश्चित ही एक नई पहचान दिलाने के लिए हम काम करेंगे। भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की परम्परा व संस्कृति को सहेजने का काम कर रही है और जल्द ही तुमान महोत्सव को भव्य बनाकर इसे देश प्रदेश में पहचान दिलाने के लिए हम प्रयास करेंगे।   उन्होंने कहा कि आयोजन की व्यवस्था के मद्देनजर समिति के लिए 50 हजार रुपये के सहयोग की घोषणा मंच से की औऱ समिति के मांगो को पूर्ण कराने आया विश्वास दिलाया। विधायक मरकाम ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरीके का आयोजन हमारी संस्कृति को सहज रखता है। उन्होंने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद से हम आज इस मंच पर बैठने के काबिल हुए हैं इसलिए हमारा दायित्व रहेगी हम क्षेत्र के विकास के लिए कम करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन