Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी।

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें - कलेक्टर।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश।

: डॉ. महंत व सांसद 20 जून को रामपुर विधानसभा के प्रवास पर

Vivek Sahu

Tue, Jun 18, 2024
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद 20 जून को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहली बार पहुंचेंगी।   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून को उरगा (सलिहाभांठा) में सुबह 11 बजे सम्मेलाल जगत पूर्व सरपंच के निवास में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे।   दोपहर 12.30 बजे भैसमा में स्व. पितांबर सिंह कंवर के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे।   तत्पश्चात 1.30 बजे नोनबिर्रा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे।   दोपहर 3 बजे ग्राम घिनारा में पूर्व सरपंच जीवित लाल राठिया के निवास में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।   उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामपुर विधानसभा के विधायक फूल सिंह राठिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलत राम राठिया, बरपली ब्लॉक की अध्यक्ष श्रीमती हर कुमारी बिंझवार, युवा कांग्रेस रामपुर विधानसभा के अध्यक्ष शिवम राय, कांग्रेस समर्पित पंचायत प्रतिनिधि एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन