Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: डॉक्टर्स डे समारोह कोरबा मेडिकल कॉलेज में छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डॉक्टरों को दिया धन्यवाद कार्ड।

Vivek Sahu

Mon, Jul 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) 1 जुलाई 2024: छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी ने आज कोरबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर डे का आयोजन किया, जिसमें समाज के प्रति डॉक्टरों के अभूतपूर्व योगदान को मान्यता दी गई।   इस अवसर पर, सोसाइटी ने विशेष धन्यवाद कार्ड देकर डॉक्टरों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राणा ने कहा की “डॉक्टर समाज की रीढ़ होते हैं, जो अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से लाखों लोगों के जीवन में उजाला भरते हैं।   हमें गर्व है कि हम ऐसे डॉक्टरों के साथ काम कर रहे हैं । डॉक्टर डे हमारे डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक विशेष दिन है।   छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी इस अवसर पर डॉक्टरों को धन्यवाद देना चाहती है, जिन्होंने अपने निस्वार्थ सेवा से समाज को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया है। संस्था द्वारा धन्यवाद कार्ड दिए गए, जिन पर “आपका धन्यवाद, डॉक्टर साहब!” लिखा हुआ था, जिसमें डॉक्टरों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया था। डॉ. गोपाल कंवर, (एम.एस, कोरबा मेडिकल कॉलेज) ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है। ऐसे आयोजनों से हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक उत्साहित होने की प्रेरणा मिलती है।” सुपरहीरो बने के लिए साथ की जरूरत होती है और आपकी संस्था के साथ ही हम अपने कार्य को और बेहतर तरीके से कर पाते है । छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे और समाज के हर क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को मान्यता देते रहेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन