Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: दीपका पुलिस को 33,00000/- (तैंतीस लाख ) रु का फटाका जप्त करने में मिली सफलता

Vivek Sahu

Thu, Nov 2, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय राबिंसन गुरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीपका श्री अश्वनी राठौर के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01/11/2023 को अवैध फटाका भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 01/11/2023 को सुचना प्राप्त हुआ था कि कटघोरा रोड दीपका के रिहायसी इलाके में महेश अग्रवाल फटाके का अवैध भण्डारण करके रखा है जो जन सामान्य के लिए संकटापन्न है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कटघोरा रोड दीपका आरोपी के मकान से 30,00000/- रु कीमती के अलग-अलग कंपनियों के विभिन्न फटाका 60 अलग अलग में कार्टून बरामद किया गया। ईसी तरह कटघोरा रोड दीपका के शुभम् अग्रवाल व ताराचंद अग्रवाल से भी 06कार्टून पटाखा बरामद किया गया , कुल 66 कार्टून फटाका कीमती लगभग 33,00000/- रुपए जिसे जप्त कर धारा- 286 भा .द .वि . व 9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना दीपका के सउनि परमेश्वर राठौर अश्वनी निरंकारी,खगेश राठौर , प्र .आरक्षक रामरतन टंडन , आर जगजीवन कँवर ,इसदौर एक्का , संजू श्रीवास , विनोद रात्रे महिला आर. दीपा साहू , संतोषी खूँटे शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन