Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

: दशम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 14 सितंबर को, देशभर से आएंगे प्रख्यात गायक, कोरबा के ग्राम बुंदेली में होगा आयोजन।

Vivek Sahu

Fri, Sep 6, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )की पावन धरा पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ के सभी श्याम प्रेमियों के लिए 14 सितंबर को दशम श्री श्याम अखाड़ा का भव्य आयोजन ग्राम बुंदेली में किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार 14 सितंबर सुबह 11:15 से शुरू होकर दूसरे दिन रविवार की सुबह बाबा श्याम की आरती के साथ समाप्त होगा, इतना लंबा चलने वाला श्री श्याम भजनों का आयोजन संभवत छत्तीसगढ़ में कोरबा की पावन धारा में पहली बार संभव हो सका है। दशम श्री श्याम अखाड़ा आयोजन की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस आयोजन में देशभर से प्रख्यात गायक बाबा श्याम के भजनों के साथ अपने प्रस्तुति देंगे। भाव-अरदास-समर्पण के संगम के दौरान बाबा श्याम की अखंड रसोई भी चलती रहेगी जिसमें श्याम भक्त बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर के द्वारा 300 किलो फूलों के साथ वृंदावन की होली का आनंद भी श्याम प्रेमी कार्यक्रम के दौरान उठाएंगे।   आयोजन कर्ताओं द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इस दौरान अखंड ज्योत, श्री श्याम खजाना, छप्पन भोग, और चुनरी उत्सव भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे. आपको बता दें कि ग्राम बुंदेली में ही श्याम भजनों के विख्यात गायक कन्हैया मित्तल द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति 2 साल पहले दी गई थी,। आयोजन समिति ने कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के श्याम प्रेमियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन