Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही,गेट में फसने से गाय की मौत

Vivek Sahu

Thu, Jul 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है,जनता को परेशान करने के मंशा से एक के बाद एक लापरवाही बरती जा रही है,बुधवार सुबह एक और घोर लापरवाही देखने मिला। एनटीपीसी और इंदिरा नगर के मध्य एक बाउंड्री वॉल में ग्रामीणों का आवागमन हेतु यू सेफ का छोटा गेट दिया गया है,जिसमे ग्रामीण स्कूल व बाजार जाते आते हैं,इसी गेट से मवेशी भी आना जाना करते हैं,मवेशी कॉलोनी के अंदर न घुस सके उसके लिए एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सिक्योरिटी गार्ड भी गेट पर तैनात किया गया है।     https://youtu.be/WyVVqhJGgos?si=0XNBtGHSXBcM55Hj   बाबजूद मवेशी कॉलोनी के अंदर घुस जाते हैं जिसे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बाहर निकालने के लिए दौड़ाया जाता है। इसी गेट में बुधवार को सुबह एक गाय फस गई और बाहर नहीं निकल सकी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सफाई कर्मियों को भेज कर गेट का कुछ हिस्सा काटा गया और मृत गाय को ट्रेक्टर के माध्यम से कहां ले जाया गया इसका पता नहीं।     https://youtu.be/rPBFviAENWc?si=Sse3p3_QeYMTNVr0   वैसे तो एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा छोटे से छोटे घटना का सूचना थाना दर्री में दिया जाता है लेकिन इतनी बड़ी पशुधन की हानि होने के बाबजूद न तो थाना को सूचित किया गया और न ही निगम प्रशासन को ऐसे में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर मवेशी मालिक को अगर पता चलेगा तो वो किसके पास फरियाद करेगा,हालांकि निगम प्रशासन के बार बार अपील के साथ चेतावनी भी मवेशी मालिको को दिया जाता है   बाबजूद मवेशी पलकों की घोर लापरवाही है की उन्होंने भी इस तरह अपने मवेशी को खुला छोड़ कर सुध नहीं ले रहे हैं। आखिर ऐसे घटना का जिम्मेदार कौन होगा? इस संबंध में जब हमने एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुश्री ऊष्मा घोष से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एनटीपीसी टाउनशिप में आवागमन हेतु चार मुख्य द्वार दिए गए हैं । इन्दिरा नगर के निवासी अपने आवागमन के लिए मुख्य द्वारों का उपयोग न कर एनटीपीसी कि बाउंड्रीवाल तोड़ देते हैं ।   टाउनशिप की सुरक्षा हेतु उक्त टूटे हुए बाउंड्रीवाल की जगह एनटीपीसी ने यू शेप गेट लगाया है इस यू शेप गेट के अंदर एक रिवाल्विंग गेट लगाया हुआ था, जिससे कि जानवर इस गेट से कॉलोनी के अंदर न घुस सकें ।   इस रिवाल्विंग गेट को ग्रामीण काट दिया करते हैं रिवाल्विंग गेट न होने के कारण गाय ने घुसने की चेष्टा की और यह दुर्घटना हुई है । एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुश्री ऊष्मा घोष द्वारा दी गई जानकारी रिवाल्विंग गेट को ग्रामीण काट दिया करते हैं के संबंध में जब हमने वार्ड 48 के पार्षद विजय साहू से रिवाल्विंग गेट काटने का कारण पूछा तो उन्होंने इस आरोप को सिरे से नकार दिया और एनटीपीसी प्रबंधन के ऊपर ही सवाल खड़ा कर दिया।उन्होंने कहा किन ग्रामीणों के द्वारा रिवाल्विंग गेट को काटा जाता है उसका फोटो वीडियो एनटीपीसी प्रबंधन मुहैया कराए और अगर ग्रामीणों द्वारा काटा गया है तो क्या उसकी शिकायत एनटीपीसी प्रबंधन थाना में की है,अगर की है तो उसका भी छायाप्रति उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा बिना आधार के एनटीपीसी प्रबंधन भोलीभाली ग्रामीणों के ऊपर आरोप लगाना बंद करे अन्यथा एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसका समूर्ण जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन की होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन