Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: कोरबा पुलिस की बाईक चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार कार्यवाही जारी। एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Sat, Aug 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है।   उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री एम बी पटेल व चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चोरी के मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिले के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस पर संबंधित थाना/चौकी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी करने वालों का पता तलाश किया जा रहा था और थाना कोतवाली और चौकी मानिकपुर की टीम द्वारा चार नग मोटरसाइकिल/ स्कूटी को बरामद किया गया है तथा आरोपी भरतलाल साहू को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन