Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

मीटर बोर्ड के पास बैठा दिखा विशालकाय अजगर, लगातार बारिश में भीगते हुए जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा।

कोरबा पुलिस – सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

: कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब, सोनिया गांधी का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराना राष्ट्र का अपमान:- हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Thu, Jan 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के न्योता अस्वीकार करने पर कांग्रेस की जमकर आलोचना की है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार नहीं किया है, कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस का कोई नेता अयोध्या नहीं जाएगा, जो कि देश के 100 करोड़ सनातनियो का अपमान है, कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा आज फिर जनता के सामने आ गया है।   पहले तो कांग्रेसियों ने राम मंदिर बनने का पुरजोर विरोध किया था और जब मंदिर बनकर तैयार हो गया तो प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराना कांगेस के हिन्दू विरोधी चेहरा को उजागर कर रहा है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन