Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कांग्रेस सेवादल की रीढ़ की हड्डी, संगठन के बूते लड़ेंगे व जीतेंगे डॉ. महंत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश ।

Vivek Sahu

Sat, Apr 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिला कांग्रेस सेवादल व महिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण एवं शहर के प्रबंध कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली समस्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।   उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ.महंत ने कहा कि सेवादल संगठन कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस के सेवा कार्यों से लेकर संगठन को आगे बढ़ाने में सेवादल की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। चुनाव का समय हो या संगठनात्मक रूप से कांग्रेस को मजबूत करने के अवसर हों, सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक कदम आगे बढक़र कार्य करते आए हैं।   एक बार पुन: लोकसभा चुनाव में यह अवसर आया है जिसमें सेवादल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कमर कसकर जुट जाना है।   डॉ.महंत ने इसी तरह जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी कोरबा एवं युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण एवं शहर प्रबंध कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेतेे हुए मार्गदर्शन दिया।   जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के भी ग्रामीण एवं शहर के पदाधिकारियों की उन्होंने बैठक ली तथा मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए लोगों के बीच घर-घर जाकर कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय एवं 25 गारंटी को प्रमुखता से बताने की अपील की। इसी तरह डॉ.महंत ने सिस्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी खाण्डे सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।   बैठकों के दौरान प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सभापति श्यामसुंदर सोनी, मुकेश राठौर, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सोनी कर्ष, विजय धीवर, श्रीराम साहू, राजकमल बंजारे, धनेश्वरी चौहान, लता धीवर, पूजा मिश्रा, मिली मुस्कान, सीमा लाल, लक्ष्मी महंत, पिंकी मानिकपुरी, आगर बंजारे, सविता पाठक, कौशल्या भगत, उषा रानी महंत, दिलीप टंडन, पूनम केशरवानी, पीडी तिग्गा, गेंदलाल सिदार, विक्रम सिंह कंवर, सिकंदर टोप्पो, जे.टोप्पो, विकास दास, गजानंद यादव, प्रदीप कुमार, विक्रम दास, मनहरण राठौर, लक्ष्मीनारायण देवांगन, दुर्गा प्रसाद महतो, आरके वर्मा, रामगोपाल यादव, महेन्द्र निर्मलकर, ओमप्रकाश चन्द्रा, लोकनाथ साहू, गोपाल यादव, प्रदीप जायसवाल, गणेश दास महंत, गीता महंत, भगवती महंत, गजानंद प्रसाद साहू, राजेश मानिकपुरी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन