Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कांग्रेस ने एमपी नगर की समस्या को हर बार किया दरकिनार, भाजपा सरकार मे ठीक होगी सिवरेज सिस्टम

Vivek Sahu

Sun, Apr 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) एमपी नगर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता ने कांग्रेस का मंत्री, कांग्रेस का महापौर और कांग्रेस का सांसद भी एक ही पंचवर्षीय में देख लिया।   इन पांच साल में सिर्फ और सिर्फ लूट, खसोट, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का ही आलम रहा। कभी विकास कार्यों को लेकर न तो कांग्रेस के जनप्रतिनिधि गंभीर रहे न कोई पहल की।   यही वजह है की आज शहर की रिहायशी इलाकों की सूरत बस्तियों से भी बदतर हो चुकी है।   आज शहर के जिन कॉलोनियों को निगम ने बसाया था उनमें एक की भी स्थिति सही नहीं है।लंबे समय से एमपी नगर के सिवरेज सिस्टम की पूरी लाइन को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ हवाहवाई बाते ही की, मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा सरकार सभी कॉलोनियों का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समस्या के निदान के लिए अब आपको मांग करने की जररूत नही पड़ेगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आज ही प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने संकल्प पत्र जारी किया है, इसमें कई ऐतिहासिक घोषणा की गई है।   वरिष्ठ नागरिकों को अब निशुल्क ईलाज की सुविधा मिलेगी। अब हर गरीब को पक्का आवास मिलेगा।अगले 5 साल तक गरीब भाई बहनों को मुफ्त राशन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण श्रीवास, सोनू भाटिया, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, रामकुमार राठौर, शैलेंद्र यादव समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण और आम जनमानस उपस्थित रहे। कांग्रेस वाले वोट मांगने आए तो पूछे कोरबा के लिए क्या किया?   खरमोरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की चुनाव में अब वोट मांगने आएंगे तो उनसे पूछे की कोरबा के विकास के लिए कांग्रेस ने किया क्या। कोरबा को कांग्रेस ने लूट का गढ़ बना लिया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन