Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: अन्नदाता किसानों के बारे में कांग्रेस ने हमेशा बेहतर किया, इस बार भी करेंगे : ज्योत्सना महंत

Vivek Sahu

Sun, Apr 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा अपने सघन जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 को प्रमुखता से रखा जा रहा है।   सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही अन्नदाता किसानों के बारे में सोचती आई है और उनके लिए जो भी बेहतर से बेहतर हुआ है, करने की कोशिश की है।   हमने वादा किया है कि केन्द्र में सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के साथ-साथ उन्हें कृषि उपयोगी बीज से लेकर उपकरणों, ट्रैक्टर, ट्राली तक में लगने वाले सभी तरह के टैक्स से मुक्त किया जाएगा। सांसद ने कहा कि 5 साल से देशभर के किसान दिल्ली में आंदोलन पर 700 से 800 किसान बलिदान दे चुके हैं किंतु उनकी सुनवाई नहीं हो रही।   कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने के साथ ही एमएसपी लाया जाएगा।   केन्द्र में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही तब-तब किसानों का कर्जा माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो 2 घंटे के भीतर कर्जा माफ किया और बिजली बिल हाफ की योजना अमल में लाई गई।   मजदूरों को ईलाज की सुविधा के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा का भी लाभ हम देंगे। सांसद ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 10 साल में कुछ नहीं किया, इस बार सरकार बदल कर देखिए, आपको अच्छा लगेगा। जनसंपर्क के दौरान सांसद का ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाता रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन