Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कांग्रेस की सरकार दूर करेगी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी : ज्योत्सना महंत

Vivek Sahu

Thu, Apr 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा से सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गांवों के दौरे पर लगातार चल रही हैं। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उचलेंगा, मोरगा, खूंटामुड़ा, केंदई, कोटखर्री आदि गांवों में सांसद पहुंचीं। सरल व सहज सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामवासी गदगद नजर आए। उन्होंने सांसद का परंपरागत स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि आप सबको मिलकर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार लाना है और कोरबा में भी कांग्रेस को जिताना है। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा के मजदूरों को दोगुनी 400 रुपए मजदूरी मिलेगी। गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि आज गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या के रूप में देश के सामने खड़ी है जिससे कांग्रेस ही छुटकारा दिला सकती है। गरीबी दूर करने के लिए आप सभी मतदाता 7 मई को मतदान केन्द्र में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और सरकार चुनकर समस्याओं से छुटकारा पाएं।   सांसद ने कहा कि कांग्रेस को 5 साल का मौका देकर देखें, सबके लिए बेहतर न्याय और कार्य होगा। यदि फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा, क्योंकि वे संविधान को बदल देंगे। आदिवासियों और उनके जल-जंगल-जमीन पर खतरा मंडराएगा और अडाणी-अंबानी कोयला खोदेंगे। जनसंपर्क के दौरान संजय दास, कैलाश दास, कृष्णा दास, देवी दास, श्याम दास, हीरा बाई, अनिला, हरमनिया, सीमा बिंझवार, सुमेर सिंह, नंदनी, लगन सिंह, वीर सिंह, शिवराम, बृजलाल, पुरूषोत्तम, अधीर साय, जानकी बाई, मंगली बाई, रशीदा बीबी, जैबुन, सुंदर सिंह, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेश कुमार, गंगाराम, मानसी सिंह, शशिकला, महिपाल सिंह, संग्राम सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।   दुकानों में खरीदी भी की सांसद ने सरल व सहज सांसद ने मोरगा बाजार में लोगों को संबोधित करने के बाद खरीदारी करने भी निकल पड़ी। उन्होंने मनिहारी सामानों सहित सब्जी आदि की भी खरीदारी की। इस दौरान व्यवसायियों से उन्होंने चर्चा कर समर्थन मांगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन