Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों व रसोईया का वेतन बढ़ाएगी कांग्रेस सरकार

Vivek Sahu

Fri, Apr 5, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपना चुनावी जनसंपर्क जोर-शोर से जारी रखा है।   वे समर्थकों व पदाधिकारियों के साथ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रही हैं एवं कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ-साथ भावी योजनाओं की रूपरेखा भी सामने रख रही हैं। सांसद ने शिवाजी नगर, गेवरा बस्ती के हनुमान चौक, ग्राम बोईदा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया।   उपस्थितजनों के द्वारा सांसद का परंपरागत स्वागत व अभिवादन किया गया।   इस अवसर पर ज्योत्सना महंत ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का मंदिर है जहां हम जनता के हित की बात करते हैं, जनता के मुद्दों को लेकर जाते है लेकिन बीजेपी वालों ने इस मंदिर को भी मजाक बनाकर रखा है। जनता के हित के लिए जब उनके मंत्रियों से बात करते हैं तो बात टाल दी जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, रसोईयां बहनें महिलाओं एवं बच्चों की सेवा करती है, इनका मानदेय बढ़ाना चाहिए तो इस विषय में स्मृति ईरानी ने साफ मना कर दिया कि इस विषय में मुझसे बात न करें।   सांसद प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि इस देश की स्थिति सुधरी नहीं है।   देश पर कर्ज बढ़ गया है, महंगाई बढ़ी है। महिलाओं पर महंगाई की मार ज्यादा पड़ी है।   सब्जियों से लेकर तेल, दाल, अनाज की कीमत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।   महिलाओं और गरीब परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रत्येक बीपीएल परिवार की एक महिला को हर महिने 8333 रुपए, साल में 1 लाख और 5 साल में 5 लाख रुपए देने की हमने गारंटी ली है।   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं- सहायिकाओं, मितानिनों, रसोईयां बहनों का वेतन हम दोगुना करेंगे। युवाओं के लिए युवा रौशनी योजना और किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी भी कांग्रेस की सरकार दे रही है।   जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से पार्षद अनुज जायसवाल, गीता गभेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, वार्डवासी एवं महिलाएं उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन