Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कांग्रेस की सरकार ने विकास किया, मोदी ने देश बेचने के सिवा कुछ नहीं किया

Vivek Sahu

Sat, Apr 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क लगातार किया जा रहा है।   इस कड़ी में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुंदेली, करूमौहा, चाकामार, हाथीमुड़, मुढुनारा आदि गांवों में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। सांसद ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ही देश का विकास किया है। आज जो घर-घर में टीवी, कम्प्यूटर, इंटरनेट, वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने दिया है। हमारी सरकार ने विकास किया और प्रधानमंत्री मोदी ने देश बेचने के सिवा कुछ नहीं किया।   सांसद ने कहा कि माताओं, बहनों के सम्मान के लिए, बेरोजगारी, महंगाई से मुक्ति के लिए केन्द्र में सरकार को बदलना ही होगा और यह परिवर्तन की लहर कोरबा संसदीय क्षेत्र सहित देश भर में हैं।   महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को परेशान करने के सिवा कुछ नहीं किया और मात्र 1 हजार रुपए दे रहे हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार मात्र आधार कार्ड पर ही हर महिने 8333 रुपए और 5 साल में 5 लाख रुपए देगी। रसोई गैस आधी कीमत पर मिलेगा। जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी है तब-तब किसानों का कर्जा माफ हुआ है।   हमने गारंटी दी है कि किसानों का कर्जा माफ होगा और किसानी से संबंधित सामानों व उपकरणों की खरीदी में लगने वाले टैक्स को भी हम खत्म करेंगे।   किसानों के खेत में हाथी, पानी, सूखा से होने वाले नुकसान की भरपाई 30 दिन के भीतर उनके खाते में कांग्रेस की सरकार ने देने की गारंटी ली है। सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी तो होती लेकिन केन्द्र में बैठी सरकार के कारण संभव नहीं हो सका।   अब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाएं तो इस दिशा में बहुत कुछ कर सकेंगे।   जनसंपर्क के दौरान सांसद प्रतिनिधि धनेश्वरी कंवर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन