Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

मीटर बोर्ड के पास बैठा दिखा विशालकाय अजगर, लगातार बारिश में भीगते हुए जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा।

कोरबा पुलिस – सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

: अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्ठों पर करें कार्यवाही : कलेक्टर समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

Vivek Sahu

Tue, Feb 27, 2024
कोरबा  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित न हो। उन्होंने स्वीकृत रेतघाटों के अतिरिक्त होने वाले अवैध रेत उत्खनन पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागों में डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी स्कूल भवन विहीन न हो और जो भी जर्जर स्कूल हैं उसकी मरम्मत अवश्य कराई जाए। उन्होंने ऐसे स्कूल भवन जो 15 साल से अधिक पुराने हैं और जर्जर हो चुके हैं ऐसे स्कूलों के लिए नए भवन हेतु डीएमएफ के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। जिले में आवश्यकता वाले ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के पात्र बेरोजगारों को आवश्यकतानुसार शिक्षक तथा चतुर्थ श्रेणी में रोजगार देने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, कॉलेज में इंडोर स्टेडियम, बालवाड़ी संचालन अविद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण, मेडिकल कॉलेज में सी.टी. स्कैन तथा एमआरआई की सुविधा, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, न्योता भोजन के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को डीएमएफ अंतर्गत जारी राशि के विरूद्ध स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के निर्देश एसडीएम सहित संबंधित विभागों को दिए। कलेक्टर ने लैंको तथा बाल्को द्वारा आईटी कॉलेज के शिक्षकों का वेतन भुगतान हेतु किए गए एमओयू का पालन कराने के संबंध में अपर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला निगरानी समिति अंतर्गत बैठक की बिंदुओं से अवगत कराते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि सीमांकन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कोर्ट में स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू मुक्त का बोर्ड लगाने, एसडीएम को कटघोरा कोर्ट के सामने अतिक्रमण हटाने सहित अन्य निर्देश भी दिए। इस दौरान कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन