Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय का किया निरीक्षण।

Vivek Sahu

Sat, Jul 20, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।   इसके साथ ही ग्राम मोरगा में निर्माणाधीन शाला भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गुरसिया में आत्मानंद स्कूल में सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आत्मानंद शाला में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करके कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने विद्यालय में पुस्तक वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति, पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली तथा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत मोरगा में नवीन स्वीकृत प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण व माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने शाला भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।   इसके साथ ही बच्चों से रूबरू होकर अध्यापन व्यवस्था, मीड-डे मील के संबंध चर्चा की। उन्होंने स्कूल में बनाए गए मध्यान भोजन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा को निर्देशित किया कि पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के सभी स्कूलों में भोजन मेन्यू में नाश्ता वितरण की जानकारी अंकित कराएं।   इसके साथ ही मीड-डे मील में बच्चों को हरी सब्जी अवश्य खिलाएं। उन्होंने बीईओ को यह भी निर्देशित किया कि प्राथमिक शाला में कम से कम दो, माध्यमिक शालाओं में अनिवार्य रूप से तीन शिक्षक की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित करें।   कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र मोरगा का भी निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए आंगनबाड़ी स्टॉफ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरगा में उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने यहां सोलर प्लांट को चालू करने क्रेडा को निर्देशित किया तथा मोरगा स्वास्थ्य केंद्र के लिए नियमित रूप से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश सीएमएचओ को दिए।   कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों में प्रगति लाते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाएं।   इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री रोहित सिंह, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा श्री खगेश कुमार निर्मलकर, शिक्षा विभाग से बीईओ श्री चंद्राकर, उप अभियंता श्री पदमाकर और सरपंच, सचिव, उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन