Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: बालको ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Vivek Sahu

Thu, May 2, 2024
कोरबा (न्यूजउड़ान )बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वीप के अंतर्गत अंबेडकर स्टेडियम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला पंचायत, कोरबा एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा, कोरबा की नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई शामिल थी। कार्यक्रम की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के वक्तव्य भाषण से हुई। मतदाता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में बालको कर्मचारियों एवं समुदाय के लगभग 600 लोगों ने हिस्सा लिया। कंपनी ने चुनावी तैयारियों में मतदाताओं के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न पहल की शुरुआत की है- संयंत्र के अंदर विभिन्न जगहों पर विडियो स्क्रीनिंग, परसाभाटा गेट पर कर्मचारियों के लिए ऑडियो एनाउंसमेंट, दैनिक पत्रिका बालको टुडे के द्वारा जागरूकता संदेश और समुदाय में बैनर, फ्लैक्स तथा चलित वाहन के माध्यम से ऑडियो एनाउंसमेंट जैसे पहल शुरू की गई है।   कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने कहा कि वोट डालने का अधिकार हमें संविधान से मिला है।   लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। मताधिकार के लिए अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 7 मई के दिन आप सभी घरों से निकल कर अपने पास के मतदान केंद्र में जाकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें।   उन्होंने स्वीप के माध्यम से किए जा रहे कार्यक्रम के विषय में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आप सभी को जागरूक करने के साथ यह भी बताना है कि आप भी अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालको ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई।   उन्होंने कहा कि आप अपना मतदान जरूर करें और अपने आसपास के मतदाताओं को भी वोट का महत्व बताते हुए उन्हें प्रेरित करें।   उन्होंने आम मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।   कार्यक्रम के अंत उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई। बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि देश की प्रगति में सभी नागरिकों का योगदान जरूरी है।   लोकतंत्र के इस चुनावी महापर्व को हमें उत्साह पूर्वक मनाना है। देश की प्रगति के लिए शत-प्रतिशत मतदान बहुत जरूरी है।   उन्होंने कहा कि कंपनी मताधिकार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है।   विश्व मजदूर दिवस पर उन्होंने बालको के श्रमवीरों से आह्वान किया कि जिस तरह आप सभी ने कंपनी को आगे बढ़ाया है एकजुट होकर चुनाव में मतदान कर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन