Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी कोरबा शाखा द्वारा 01 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज कोरबा में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
कोरबा छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी संस्था द्वारा वर्ष भर जरूरतमंदों हेतु रक्त की व्यवस्था कराई जाती है साथी ही समय समय और जागरूकता के लिए व विशेष दिनों में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जाता है इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी कोरबा शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज कोरबा में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें कॉलेज व शहर के युवा साथियो ने रक्तदान किया युवाओं व रक्तदाताओं को प्रेरित करने कोरबा जिले के मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी श्री एस.एन.केसरी जी व जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी अशरफ अंसारी जी ने रक्तदान किया ।। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के जिला रक्त सेवा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रोहित कश्यप ने स्वयं रक्तदान किया व बताया कि इस शिविर में बहुत सारे युवाओं ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान किया ।। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के कोरबा जिला प्रभारी अविनाश गुप्ता जी,निखिल यादव,युगल श्रीवास, अविनाश दुबे ,भारत पटेल व प्रभजोत कौर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे व सभी रक्तदाताओं का अभिवादन किया ।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन