Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कैसी होगी मतगणना ? राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और संलग्न कर्मचारियों ने जानी व्यवस्था

Vivek Sahu

Thu, Nov 30, 2023
कोरबा  विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से दो दिन पूर्व संलग्न कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने भी मतगणना हाल में जाकर मतगणना प्रक्रिया के रिहर्सल को पूर्वावलोकन किया। झगहरा स्थित आईटी कालेज भवन में मतों की गिनती हेतु आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारियों श्री प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, श्री हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह ने रामपुर, पाली-तानाखार, कोरबा एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाइल या पेन सहित अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध होगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ.एम.एम.जोशी उपस्थित थे। *मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य-* मतगणना स्थल शासकीय पालीटेक्निक कालेज पसिर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया सेंटर से मतगणना कक्ष तक क्रमवार निर्धारित अवधि तक पांच-पंाच मीडिया कर्मियों को अधिकृत अधिकारी के साथ प्रवेश करना होगा। मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा लाना प्रतिबंधित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन