Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: जनता सेवा का मौका दे, कोरबा विधानसभा का चौतरफा विकास होगा : लखन

Vivek Sahu

Sun, Nov 5, 2023
कोरबा।  विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का लगातार दौरा व जनसंपर्क हो रहा है। वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जनता से रूबरू हो रहे हैं। जनता के विकास नहीं होने के संबंध में दु:ख-दर्द को सुनकर विधायक बनने पर निराकरण कराने का वादा कर रहे हैं। प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा में जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी और कोरबा में मुझे सेवा का मौका मिलेगा तो सभी वार्डों सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जाएगा। श्री देवांगन ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछले 10 साल से नगर निगम में कांग्रेस के महापौर बैठ रहे हैं लेकिन उनको सिर्फ अपने ठेकेदारी और जेब भरने से मतलब है। सडक़, नाली, पानी के नाम पर जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिए हंै और जनता दुर्घटना का शिकार हो रही है। वार्डों में आधे-अधूरे विकास ने सबको परेशान कर रखा है जिससे भाजपा की छुटकारा दिला सकती है। लखनलाल देवांगन ने ढोढ़ीपारावासियों से अपील किया है कि वे भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाकर अपने और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सरकार चुनें। जनसंपर्क के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण तथा वार्ड के लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन