Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: बुधराम का बन रहा पक्का मकान, बारिश में अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
कोरबा  मजदूरी का काम करने वाले बुधराम अघरिया का सपना था कि उसका भी कोई पक्का मकान हो, ताकि बारिश के दिनों में उनके परिवार को परेशान न होना पड़े। मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करनेे वाले बुधराम को जब जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनका नाम भी आवास के लिए चयनित किया गया है तो उन्हें बहुत खुशी हुई। अपना नाम आवास के लिए चयनित होने के पश्चात् उन्होंने जनपद के अधिकारियों से संपर्क किया। अब खाते में राशि मिलने के पश्चात् बुधराम अपने पक्का मकान का सपना पूरा कर रहा है। बुधराम अपने बेटे के साथ अपनी ही देखरेख में पक्का मकान का निर्माण करा रहा है। जल्दी ही घर बन जाने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मोरगा के जूनापरा में रहने वाले बुधराम अघरिया ने बताया कि गरीबी की वजह से पक्का मकान का सपना उसके लिए महज एक सपना ही था। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक दिन पक्का मकान बना लेगा। बुधराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही के रूप में उनका नाम आने के पश्चात् उन्हें आवास निर्माण के लिए राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई। राशि मिलने के पश्चात् वह अपना मकान बना रहा है। कुछ दिनों के भीतर घर पूरी तरह से बन जाएगा और वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में शिफ्ट हो जाएंगे। बुधराम ने बताया कि वे वर्तमान में कच्चे मकान में निवास करते हैं। मकान कच्चा होने की वजह से बारिश में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खपरे से भी पानी नीचे टपकने से बिस्तर भीग जाते थे। अब पक्का मकान बनने से उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी। बुधराम ने प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 दिसंबर को प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में 18 लाख आवास बनाने का निर्णय भी लिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन