Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: गोकुल नगर गौठान में प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला संपन्न

Vivek Sahu

Tue, Sep 12, 2023
कोरबा।   दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग एवं पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान के अंतर्गत आकांक्षी जिला-कोरबा के गोकुल नगर गौठान में पशु प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन गत दिवस किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया गया है। पशु बांझपन शिविर में 110 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। जागरूकता कार्यशाला में विश्वविद्यालय एवं पशुधन विकास विभाग के विशेषज्ञों द्वारा पशुओं में बांझपन की समस्या से बचने के उपायों एवं उपचार, पशुओं में गर्माने के लक्षण, कृत्रिम गर्भाधान के समय की पहचान, पशु प्रजनन प्रबंधन, दुग्ध वृद्धि द्वारा आर्थिक उन्नति सहित अन्य जानकारी पशुपालकों को दी गई। इस संबंध में पॉम्पलेट सभी किसानों को उपलब्ध कराई गये। इसके अतिरिक्त मंच से भी पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, कृमिनाशक तथा अन्य दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. एम. एस. परमार, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप पैकरा एवं पशुधन विकास विभाग से उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवायें, जिला-कोरबा डॉ. एस.पी. सिंह, पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. डी.के. सिंहदेव, डॉ. मयंक गोस्वामी, डॉ. एस.के. चंदन, डॉ. हितेन्द्र सोनी, डॉ. रेखा मीरे तथा डॉ. प्रियंका पाण्डे उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यशाला में ग्राम के लगभग 251 पशुपालक लाभान्वित हुये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन