Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: ब्रेकिंग न्यूज मोरगा चौकी क्षेत्र के तारा घाटी के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

Vivek Sahu

Thu, Aug 8, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।   इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है,कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. खाई में गिरने के बाद ट्रेलर वाहन बस के ऊपर गिर गया। जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन