Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: भाजपा शराब बंदी की बात करते-करते रेट बढ़ाकर कर रहे कमाई

Vivek Sahu

Mon, Apr 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन के बयानों पर उन्हें ही निशाने में साधा है।   शराब बंदी के मसले पर डॉ. महंत ने कहा कि हमारी सरकार इसकी ओर अग्रसर थी लेकिन भाजपा ने तो सत्ता में आने के साथ ही शराब की कीमत बढ़ा कर कमाई करने की ठान ली है। हमने तो कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज 2 घंटे के भीतर माफ कर दिया था। कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने के लिए कर्म की बात करने वाले भाजपा नेता यह तो देख लें कि कांग्रेस मुक्त देश करते-करते अब भाजपा को ही कांग्रेसयुक्त करते जा रहे हैं।   अपनी पार्टी की हार तय मान चुके हैं इसलिए अप्रत्यक्ष डरा कर, धमका कर, दबाव बना कर कांग्रेसियों को अपने खेमे में शामिल कर रहे हैं। कांग्रेस ने हर सरकार में गरीबों और युवाओं के भले के लिए काम किया और नीतियां बनाई किंतु भाजपा ने युवाओं को बेरोजगार व गरीबों को और गरीब बनाने का बीड़ा उठाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन