Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: भाजपा प्रत्याशी के पार्षद भाई पत्र लिखकर पटवा रहे राख और जनसंपर्क में झूठ बोलकर फैला रहे प्रोपेगेंडा, दोहरा चरित्र उजागर- कांग्रेस

Vivek Sahu

Tue, Nov 7, 2023
कोरबा। शहर में राखड़ पटने का शोर मचाने वाले अब सच्चाई सामने आने पर बगले झाकने लगें क्योंकि भाजपा प्रत्याशी के पार्षद भाई के द्वारा ही कोहड़िया में राखड़ डंप किया जा रहा हैं और राई का पहाड़ बना रहेे थे। अब जब सच्चाई सामने आई तो सब कुछ उजागर हो गया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने 6 माह पहले अधिकारियों की बैठक लेकर साफ तौर पर निर्देश दिया था कि सार्वजनिक स्थानों पर राखड़ डंप न किया जाए। जनता को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा था कि अगर कोई निजी व्यक्ति अपने रिक्त भूमि पर राखड़ फिलिंग कराना चाहे तो उसकी मर्जी, लेकिन सार्वजनिक जगहों और सड़क के किनारे राख डालना उचित नहीं हैं। ऐसा हुआ तो अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही उनके द्वारा प्रदूषण के नाम पर राख का राग अलापना शुरू कर दिया गया और कांग्रेस उम्मीदवार पर सारा ठिकरा फोडने का प्रयास किया गया, चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी को बदनाम करने का खेल खेला गया। लेकिन यह मामला आएना की तरह की साफ हैं कि कौन शहर में राखड़ पटवा रहा हैं। भाजपा प्रत्याशी के पार्षद भाई चारपारा कोहडिया में खुद सीएसईबी को पत्र लिखकर राखड़ पटवा रहे हैं। यह बात वह स्वीकार भी कर चुके हैं। इस मामले पर जांच की जाए तो कई रहस्य उजागर होंगे। यह तो वही कहावत हुई कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। आखिर क्यों झूठ के सहारे बदनाम करना चाहते हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं हैं, इसी कारण बार-बार भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं और झूठी बातों से जनता को बहलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता सब जानती हैं और उनके भुलावे में नहीं आने वाले।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन