Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई

Vivek Sahu

Sun, Oct 8, 2023
कोरबा।  आज दिनांक 07/10/2023 को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी श्री राकेश चंद्राकर, आईटी सेल के संभाग प्रभारी श्री आयुष्मान दीक्षित, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कोरबा विधानसभा प्रत्याशी श्री लखन लाल देवांगन, पाली-तानाखार पूर्व विधायक श्री रामदयाल उइके, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री जोगेश लंबा, जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में सक्रियता को देखते हुए भाजपा आई.टी. एवं सोशल मीडिया विभाग कोरबा द्वारा सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म में सक्रिय वालंटियर्स को *सोशल योद्धा* सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अशोक चावलानी, प्रदेश सदस्य आईटी विभाग श्री नवदीप नंदा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पंकज सोनी, प्रदेश सदस्य सोशल मीडिया ज्योति महंत, आईटी विभाग जिला संयोजक श्री अजय चंद्रा, सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री ऋषभ साहू, आईटी विभाग जिला सहसंयोजक श्री दीपक चावड़ा, सोशल मीडिया विभाग जिला सहसंयोजक श्री उदय श्रीवास्तव, के साथ-साथ जिले में निवास रत विधानसभा के संयोजक, मंडल संयोजक सहसंयोजक और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन