Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: डीडीयूू-जीकेवाय की मनाई गई एल्युमिनी मीट

Vivek Sahu

Sat, Sep 30, 2023
कोरबा  बिहान योजनांतर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना कार्यक्रम के तहत् जिला मिशन प्रबंधन इकाई, जिला पंचायत कोरबा, छत्तीसगढ़ के द्वारा एल्युमिनी मीट 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के नामंाकित परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी पीआईए द्वारा प्रशिक्षण उपरांत नियोजित बच्चों एवं उनके अभिभावक के अलावा संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी एवं बिहान के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के पदाधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी ने की। उप संचालक पंचायत सुश्री जुली तिर्की, श्रीमती अमिता साहू, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पचंायत कोरबा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत-पाली श्री भूपेन्द्र सोनवानी के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के मार्गदर्शन दिया। नियोजित बच्चों के ने अपने-अपने जॉब के पूर्व एवं उपरांत अनुभव साझा किये गये। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड करतला के उद्यमी वर्षा यादव के द्वारा आर्थिक स्थिति बेहतर होने का अनुुभव साझा किया। इस कार्यक्रम में राज्य कार्यालय के प्रतिनिधि श्री कमल के द्वारा डीडीयू-जीकेवाय अंतर्गत प्रावधानित योजना, प्लेसमेंट, प्रशिक्षण व राज्य के विविध उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एनआरएलएम ;बिहानद्ध के अंतर्गत संचालित डीडीयूू-जीकेवाय योजना से ग्रामीण परिवार के सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभा रही है। इस एल्युमिनी मीट 2023 में सीएलएफ व उपस्थित प्रतिभागी को विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन