Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

Vivek Sahu

Mon, May 13, 2024
कोरबा 13 मई 2024/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 18 मई 2024 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी एकलव्य विद्यालय की वेबसाइट *http://eklavya.cg.nic.in/Admit-card-login* पर जाकर अपना आवेदन क्रमांक व पिता का मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जिन विद्यार्थियों के आवेदन अस्वीकृत हुए हैं वे उक्त लिंक पर जाकर आवेदन क्रमांक व पिता के मोबाइल नंबर की सहायता से आवेदन के अस्वीकृत होने के कारण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन के अतिरिक्त प्रवेश पत्र अपने ब्लॉक के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला/लाफापाली/रामपुर पोड़ी-उपरोड़ा एवं प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा से प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन