Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: गैरेज में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद।

Vivek Sahu

Mon, Oct 2, 2023
कोरबा। दिनांक 01.10.2023 को प्रार्थी मोह. रुस्तम वारसी पिता मोह. इस्माइल उम्र 29 साल निवासी शिवाजी नगर कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, इसके टीपी नगर स्थित रुस्तम ऑटो गैरेज मे दिनांक 27-28.09.2023 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान अंदर घुसकर मरम्मत हेतु आए वाहनों के तांबे के पार्ट्स, पाइप एवं कॉपर वायर कीमती ₹20000 को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 440/2023 धारा 457,380 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। शहर में हो रहे आए दिन चोरी के मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिंसन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन कोरबा निरीक्षक मृत्युंजय पांडे तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक दिलीप झा आरक्षक गोपी दिव्य,पुरुषोत्तम मुखर्जी के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की रिपोर्ट करने के महज 06 घंटे के भीतर मामले के आरोपी अमित उर्फ राजा तिवारी पिता सुभाष तिवारी उम्र 27 साल निवासी कुआं भट्टा चौकी मानिकपुर जिला कोरबा को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा जुर्म घटित करना स्वीकार किया है। जिनके निशान देही पर चोरी गई मशरूका को 100% जप्त कर वजाप्ता शुमार किया गया है तथा पकड़े गए आरोपी को आज दिनांक 02.10.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं न्यायालय आदेश से जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन