Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Vivek Sahu

Wed, Nov 29, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में दर्री पुलिस को दिनांक 28.03.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि प्रगति नगर की रोशनी दुबे अपने साथी अभय कुमार यादव के साथ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखकर बिक्री करते हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.) से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना दर्री प्रभारी निरीक्षक चमन सिंहा एवं सायवर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर मुखबीर के बताये अनुसार प्रगति नगर दुर्गा मंदिर के पास घर को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम रोशनी दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रगतिनगर दुर्गा मंदिर दर्री जिला कोरबा, अभय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ठाकुरपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया जिसके पास 03 किलो 248 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग ₹40000 रुपए का दोनों के विरुद्ध धारा- 20 बी एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन