Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Mon, Aug 12, 2024
कोरबा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान एवं कोरबा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल कोरबा को सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल तथा चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे थे। जिसमे पूर्व में पुलिस टीम द्वारा अम्बिकापुर गांधी चौक वसुंधरा सिटी के पास जाकर पुलिस टीम के उक्त स्थान पर दबिश देकर 04 लोगो को ऑनलाइन पेनल चलाते हुए पकड़ा गया था। पुलिस की टीम के द्वारा फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल को पूर्व में पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और साथ ही साथ उन लोगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपियों जो उनसे एवज़ में कमीशन लिया करते थे उन्हें भी पुलिस ने पड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इसी कड़ी में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी अभिषेक जायसवाल को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाकर दबिश दिया गया फरार आरोपी अभिषेक जायसवाल का होना पाया गया जिसको विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक JET Book तथा ALL book पैनल में अर्पित अग्रवाल एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया करता था। इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया। आरोपी के विरूद्ध चौकी रजगामार थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी* अभिषेक जायसवाल पिता शिव कुमार जायसवाल उम्र 22 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा। *पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी:-* 01. आदित्य सिंह चैहान पिता विजय सिंह चैहान उम्र 22 वर्ष साकिन पोडी बहार नीचे मोहल्ला जिला कोरबा । 02. साहिल दास पिता चद्रिका दास उम्र 21 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा। 03. सुनील सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन रजगामार सरस्वती चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा। 04. अमन जायसवाल पिता विजेद्र जायसावाल उम्र 22 वर्ष साकिन सोनहत ग्राम भैसवार जिला कोरिया 05. विवेक सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन रजगामार गायत्री नगर नेहरू चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा 06. अर्पित अग्रवाल पिता अजय अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी प्रेम नगर राजगामार जिला कोरबा। 07. राहुल यादव पिता भैया राम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ओमपुर कॉलोनी रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा। 08. किरण कुमार पिता श्यामलाल उर्फ सोनू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी श्याम नगर क्लब के पीछे गली चौकी राजगामार जिला कोरबा। 9. निखिल कुर्रे पिता हनुमान कुर्रे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रेम नगर राजगामार चौकी राजगामार जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन