Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: कलेक्टर बंगला में निकला साप, डिब्बे में डाला तो उछल के बाहर आ गया, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू।

Vivek Sahu

Sun, Oct 15, 2023
कोरबा जिले में लगातार साप निकलने की घटना आम है,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार साप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं, ऐसा ही ताजा मामला बीती रात कलेक्टर बंगला में देखने को मिला, जहां एक साप निकलने से हड़कंप मच गया, समय तकरीबन 7.30 बजे के आस पास कलेक्टर बंगले के बीचों बिच एक साप चलता हुआ दिखाई दिया जिस पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों की नज़र पड़ गई, जिस पर धारी होने के कारण जहरीला सांप होना प्रतित हुआ, जिसकी जानकारी बिना देरी किए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, थोड़ी देर पश्चात बंगले में पहोंच कर साप का सफल रेस्क्यू किया गया साथ ही जितेंद्र सारथी ने बताया यह बेलिया करैत हैं जो की जहरीला नहीं होता पर लोग करैत समझ कर डर जाते हैं और मार देते हैं, जैसे ही सारथी ने काले रंग के डिब्बे में डाला साप उछल कर बाहर आ गया तब सिपाहियों ने दूसरा बोतल दिया जिसमें बड़ी आसानी से अंदर चला गया तब जाकर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने राहत भरी सास लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया, फिर साप को जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया यह common kukri हिंदी में बेलिया करैत साप हैं, आम जनों को लगता हैं यह साप बेहद जहरीला है जबकी यह जहरीला नहीं हैं और न ही इसके काटने पर किसी की मृत्यु होगी। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन