Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने बैठक आयोजित

Vivek Sahu

Thu, Nov 30, 2023
कोरबा  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 03 दिसंबर को होने वाले मतगणना के संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अभ्यर्थियों-मतगणना अभिकर्ताओं को जानकारी दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में सभी रिटर्निंग अधिकारियों श्री प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, श्री हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह की उपस्थिति में जिला मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एम एम जोशी द्वारा उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए अपनायी जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। मास्टर ट्रेनर श्री जोशी ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए सभी अभ्यर्थियों को अपने गणन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को डाक मतपत्रों (ईटीपीबी/सामान्य) के विधिमान्य एवं अविधिमान्य गणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि प्रारूप 18 को शीघ्र ही निर्वाचन कार्यालय में जमा कर देवें, ताकि मतगणना हेतु अधिकृत अभिकर्ताओं के आदेश एवं विधिमान्य प्राधिकार पत्र हेतु कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके। गणना अभिकर्ताओं को अधिकृत प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणन अभिकर्ता संबंधित टेबल पर ही रहे, अनावश्यक चहलकदमी न करें। उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया प्रातः 8 बजे शुरू होगी, अभ्यर्थियों-निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना के 01 घंटे पहले मतगणना स्थल में उपस्थित होना होगा। सबसे पहले ईटीपीबी, डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ की जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा पहचान पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। श्री जोशी ने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर मोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट, पेन, सहित अन्य समाग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रत्येक राउंड के बाद मतगणना की घोषणा की जाएगी और नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही अभ्यर्थियों को इसकी प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन