Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा में क्षणिक विवाद हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज

Vivek Sahu

Wed, Jul 17, 2024
दिनांक 16 जुलाई 2824 की रात्रि लगभग 20 बजे थाना करतला क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा का एक अव्यस्क बालक अपने भाइयों के साथ अंगार देखने गया और जमीन पर बैठ अंगार देख रहा था कि इसी बीच लगभग 21 बजे 7-8 बालको द्वारा अव्यस्क बालक को अंगार में धकेल भाग गए जिसे साथ गए उसके भाई अंगार से निकालकर घर ले गए जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला लाया गया ।आहत बालक को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया जहां उपचार जारी तथा स्थिति बेहतर है । घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं कटघोरा मौके पर पहुंचे । घटना के संबंध में थाना करतला में हत्या के प्रयास संबंधी धारा 109 190 191 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर घटना में शामिल विधि से संघर्षरत सभी 8 बालकों को हिरासत में लिया गया तथा उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का फॉर्म भरा कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है । गांव नोनबिर्रा में स्थिति सामान्य है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन