Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का होगा आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
कोरबा /कोरबा जिले में 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 28 जनवरी से 01 फरवरी 2024 तक प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम टीपी नगर और सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में 20 राज्यों के लगभग दो हजार प्रतिभागी एवं कोच, मैनेजर, रेफरी आदि सम्मिलित होंगे। पांच दिवसीय इस आयोजन में 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं बेस बाल खेलेंगे। स्कूल शिक्षण विभाग एवं राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति अन्तर्गत होने वाले इस प्रतियोगिता की तैयारियों और आवासीय, परिवहन, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा आदि व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने आयोजन की रूपरेखा और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्तर के शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। इसकी तैयारियों एवं व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन तथा समापन प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम टीपी नगर और सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में किया जायेगा। प्रतियोगिता में बेस बाल खेले जायेंगे। इसके लिए नियंत्रण कक्ष विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा टीपी नगर को बनाया गया है। प्रतियोगिता में 720 बालक एवं 720 बालिकाएं कुल 1440 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त लगभग 560 विभिन्न राज्यों से कोच, मैनेजर, रेफरी, आफिसियल स्टाफ भी आयेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बालक-बालिका हेतु अलग-अलग आवास व्यवस्था, खेल के आयोजन हेतु मैदान निर्माण व्यवस्था सहित चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल एवं साफ-सफाई, परिवहन, पुरस्कार, खेल सामग्री, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्युत व्यवस्था आदि पर बैठक में चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने आयोजन को गंभीरता से लेने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखते हुए सफल आयोजन में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने आवास, भोजन तथा खिलाड़ियों को खेल मैदान तक पहुंचाने परिवहन की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिये। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, खेल अधिकारी, परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन